Umm Al Quwain पुलिस ने भी ट्रैफिक जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा की है
शारजाह और Ajman के बाद अब Umm Al Quwain पुलिस ने भी ट्रैफिक जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा की है। यह डिस्काउंट 1 दिसंबर 2021 से लेकर 6 जनवरी 2022 तक लगी रहेगा।
कुछ जुर्माने इस नियम के अंदर नहीं आयेंगे
बताते चलें कि यह डिस्काउंट 31 अक्टूबर, 2021 से पहले किए गए जुर्माने पर लागू होगा। पुलिस ने बताया है कि कुछ जुर्माने इस नियम के अंदर नहीं आयेंगे। जैसे कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाना जिसके कारण दूसरे की जान खतरे में आ जाए। कोरोनावायरस से जुड़े उल्लंघन, बिना परमिट के वाहन का इंजन बदलना।